दोस्तों ज्योतिष में गुरु ग्रह का भाग्य का कारक माना गया है और गुरुवार को गुरु के लिए उपाय किए जाते हैं। इन उपायों से भाग्य का साथ मिलने लगता है। साथ ही इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है। जो लोग भगवान विष्णु की पूजा करते हैं उनसे महालक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं। लक्ष्मी की प्रसन्नता से घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है। आइए आपको बताते हैं गुरुवार को करने वाले उपाय।
गुरुवार के दिन पीली वस्तुओं का दान करें। जैसे हल्दी, चना, पीले फल, पीले कपडे आदि।
हर गुरुवार को शिव जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। गुरु ग्रह के लिए व्रत रखें। गुरुवार को पूजा के बाद केसर का तिलक लगाएं। यदि केसर ना हो तो हल्दी का तिलक भी लगा सकते हैं। इसके बाद ही अपने काम की शुरुआत करें।
बृहस्पति देव की तस्वीर पीले कपड़े पर विराजित करें और पूजा करें। पूजा में केसर या चंदन, पीले चावल पीले फूल और प्रसाद के लिए पीले पकवान या फल चढ़ाएं। गुरुवार को सूर्य उदय से पहले उठे। स्नान के बाद भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक जलाएं। उसके बाद विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
गुरुवार की शाम को केले के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं। गरीब बच्चों को केले का दान करें। इस दिन पीले कपड़े कहने। बिना नमक का खाना खाएं। भोजन में पीले रंग की चीजें जैसे बेसन के लड्डू आम केले आदि शामिल करें।
गुरुवार को माता पिता एवं गुरु के चरण स्पर्श करें और आशीर्वाद प्राप्त करें। इन उपायों से धन, संपत्ति, विवाह और भाग्य संबंधी बाधाएं दूर हो सकती हैं।